Friday, June 4, 2010

तभी होगा अपना पर्यावरण बेहतर

तभी होगा अपना पर्यावरण बेहतर
हमारा पर्यावरण कैसा है? क्या हमने कभी इस बारे में गौर किया? क्या हम उसे अच्छा बनाने के लिए अपनी तरफ से कुछ करते हैं? ५ जून को पर्यावरण दिवस पर बड़ी बातें भले ही मत सोचो पर अपने मुहल्ले, अपने आसपास और अपने घर के पर्यावरण के बारे में विचार करना चाहिए। पर्यावरण के बारे में सोचते हुए इतने तक ही मत सोचना कि पेड़, पानी और मिट्टी ठीक रहे तो पर्यावरण ठीक हो जाएगा। 

आप भी पर्यावरण का ही हिस्सा हैं। इसलिए आपका व्यवहार लगातार अच्छा बने इसके लिए भी कोशिश करते रहना। तभी पूरा पर्यावरण बेहतर बनेगा। इस बार अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए कोई छोटा काम जरूर करना। पिछले पर्यावरण दिवस पर जैसा कि हमने कहा था कि कोशिश करो अपने आसपास एक पौधा लगाने की। जिन्होंने पिछली बार बात मानी होगी और अपने पौधे का खयाल भी रखा होगा उनका पौधा इस पर्यावरण दिवस पर दूसरे साल में जाएगा। जिन्होंने पिछली बार पौधा नहीं लगाया वे इस बार पौधा लगा सकते हैं

No comments:

Post a Comment